LPG Cylinder Price : जल्दी चेक करें यहां पर कितने रुपये हुआ सस्ता

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। मौजूदा समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं लोगों के पास रोजगार नहीं है और उसपर से महंगाई की वजह से लोगों को अपनी जिदंगी चलाना काफी मुश्किल हो रहा है।

पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं इसके आलावा रोज मर्रा की खाने पिने की चीजों के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर की कीमत हर महीनें बढ़ रही है। इस वजह से लोगों काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हालांकि अब एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल 1 जुलाई से दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया है जबकि कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 182 रुपये की कमी आई है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में कीमत 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए घट गई है।

नई दरों की माने तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,021 रुपए, कोलकाता में 2,140 रुपए और मुंबई में 1,981 रुपए और चेन्नई में इसकी कीमत 2,186 रुपए होगी। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े : मतदाताओं को लुभाने के लिए बंगला गीत गायेंगे भाजपा नेता!

ये भी पढ़े : महिला दिवस : इस मौके पर दिल्ली पहुंच रही करीब 40 हजार महिलाएं

ये भी पढ़े : कितनी सशक्त हुईं महिलाएं ? 

शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

  • दिल्ली 1,003
  • मुंबई 1,003
  • कोलकाता 1,029
  • चेन्नई 1,019
  • लखनऊ 1,041
  • जयपुर 1,007
  • पटना 1,093
  • इंदौर 1,031
  • अहमदाबाद 1,010
  • पुणे 1,006
  • गोरखपुर 1012
  • भोपाल 1009
  • आगरा 1016
  • रांची 1061
    स्रोत: IOC

ये भी पढ़े :  कौन हैं तीरथ सिंह रावत जिन्‍हें बीजेपी आलाकमान ने दी उत्‍तराखंड की कमान

ये भी पढ़े : पुलिस के सामने ही गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंदा

ये भी पढ़े : बुमराह की होने वाली पत्नी की ये तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे क्लीन बोल्ड 

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट लगातार बढ़ता रहा है। अगर बात दिल्ली की जाये तो एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढक़र 1003 रुपये तक हो गया था।14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी।

Related Articles

Back to top button