कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, प्रियंका समेत इन नेताओं ने जताया दुख

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज शाम निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। बता दें कि राजीव त्यागी शाम 5 बजे एक टीवी चैनल पर डिबेट में बैठे थे।

हालांकि उस वक्त उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई थी मगर वह स्वस्थ थे। इस बीच शाम होते-होते यह बुरी खबर आ गई कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया है।

ये भी पढ़े: संजय सिंह बोले- यूपी में ठाकुरों की सरकार चल रही है

ये भी पढ़े: महंगाई ने तोड़ी कमर अब बिजली बढ़ा रही है टेंशन

ये भी पढ़े: किसको पता है सुशांत की मौत का राज

ये भी पढ़े:  अफसरशाही की मनमानी से परेशान मोदी के गढ़ में मेडिकल अफसरों के सामूहिक इस्तीफे

त्यागी की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता में होती रही है। अक्‍सर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी होती रहती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। आज त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे, डिबेट के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा था। कांग्रेस के सचिव डॉ. विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

https://twitter.com/sambitswaraj/status/1293552371696467974?s=20

भाजपा नेता व प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर राजीव त्यागी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है… अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।

ये भी पढ़े:  थाने में BJP विधायक की पिटाई से फिर Yogi सरकार की छीछालेदर

ये भी पढ़े:  Tourism कंपनियों ने सरकार से की ये मांग

https://twitter.com/sushmitadevinc/status/1293556331161333761?s=20

Related Articles

Back to top button