धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, जानकर पूरा देश करेगा गर्व

टीम इंडिया में धोनी का कद लगातार बढ़ रहा है। देश के सबसे सफल कप्तानों में शुमार माही का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उनके बल्ले की धमक देखने को मिली है। विश्व कप की टीम में उनके रोल को लेकर कोई कुछ भी कहे लेकिन माही सबसे बड़े मैच विनर माने जाते हैं।

अब क्रिकेट को एक आयाम देने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह के नाम एक और उपलब्धि जुडऩे वाली है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो हर खिलाड़ी पाना चाहता है। महेन्द्र सिंह धोनी के नाम रांची स्टेडियम में एक पवेलियन बनेगा।

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने बताया कि ग्राउंड के अंदर एमएस धोनी पवेलियन का बोर्ड भी लगा दिया गया है, लेकिन साउथ जोन के इंट्रेंस पर अभी तक धोनी का नामकरण नहीं हो पाया है। जबकि शुक्रवार को ही नार्थ पवेलियन का नाम जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नाम से कर दिया गया था।

एम एस धौनी से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन के नाम पर है। वहीं दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम सहवाग के नाम पर रखा गया है। जेएससीए ने धोनी को सम्मान देते हुए ये कदम उठाया है। भारतीय क्रिकेट में धौनी का जो योगदान है वो एतिहासिक है। धौनी ने भारत को टी-20 विश्व कप व वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है जो अपने आप में एतिहासिक है। धौनी झारखंड से हैं और यहां के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी वो काफी प्रयास करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button