यूपी और दिल्ली में जारी है कड़ाके की ठंड, शीतलहर का सितम जारी

लखनऊ। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।राजस्थान के जयपुर में शीतलहर और कोहरा जारी है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

वहीं दिल्ली में रात के तापमान में गिरावट देखी गयी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे के कारण 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। आइएमडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात से सुबह छह बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी।

Related Articles

Back to top button