इसलिए Navjot Singh Sidhu पर कार्रवाई कर सकती है कांग्रेस

जुबिली स्पेशल डेस्क

मोहाली। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सोनिया गांधी को पत्र भी लिख डाला है।

इतना ही नहीं कांग्र्रेस के कई और नेता नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज चल रहे हैं और उनके खिलाफ एक् शन की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है किनवजोत सिंह सिद्धू के हाल में प्रशांत किशोर को लेकर दिए गए बयानों से हरीश चौधरी खफा है और नवजोत सिंह सिद्धू को लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ चल रहे हैं और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : इस वजह से होता है हर्निया, हो जाए तो क्या करें ?

यह भी पढ़ें : लैंडिंग के वक्त तूफ़ान में फंस गया बोइंग विमान, मौत की सिहरन से दहल गए यात्री

 लेटर में क्या लिख है

हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने नवजोत सिंह की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में नोट लिखा है।

नवंबर से लेकर अब तक राज्य में पार्टी का इंचार्ज होने के नाते मैंने भी पाया है कि सिद्धू लगातार कांग्रेस के फैसलों पर सवाल उठाते हैं। सिद्धू ने इस तरह के बयान देकर पार्टी के खिलाफ गलत माहौल तैयार किया है।

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी सिद्धू को लेकर कोई कदम उठा सकती है। उधर हरीश चौधरी ने सिद्धू सलाह देते हुए कहा है कि खुद को पार्टी से बड़ा नहीं समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें : …तो पति दीपक की फोन रिकार्डिंग बनी श्वेता सिंह की हत्या की वजह?

यह भी पढ़ें : बिहार में क्या शुरु करने जा रहे हैं प्रशांत किशोर

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक से 25 की मौत

 इसलिए नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जरूरी एक्शन लिया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि कांग्रेस का शीष नेतृत्व उनके खिलाफ क्या कदम उठा सकता है। पंजाब चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है और सिद्धू के कई बयानों की वजह से हार झेलनी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button