पंजाब का अगला CM कौन होगा ?

  • अब नए सीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैसला लेंगी

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह का टकराव खूब देखने को मिला और इसका नतीजा यह रहा कि कैप्टन की अपनी कुर्सी छोडऩी पड़ी है।

शनिवार की शाम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राजभवन गए और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि पंजाब में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

कांग्रेस से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को पंजाब का नया सीएम बनाया जा सकता है। सुनील जाखड़ पूर्व सांसद रह चुके हैं और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इतना ही नहीं उन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने सुनील जाखड़ को पंजाब का सीएम बनाने का मन बना लिया है और रविवार सुबह या फिर दोपरह तक उनके नाम का एलान किया जा सकता है।

हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के साथ-साथ राज्य के मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम भी सीएम की दौड़ में शामिल है। बताया जा रहा है कि ये तीन चेहरों में से एक को पंजाब का अगला सीएम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही नये सीएम के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री बनाने की बात भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान पहुंची अफगानिस्तान की जूनियर महिला फुटबॉल टीम

यह भी पढ़ें : नुसरत जहां के बच्चे का सामने आया बर्थ सर्टिफिकेट, पिता को लेकर सस्पेंस खत्म

यह भी पढ़ें :  आप का ऐलान-यूपी में सरकार बनी तो हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त

इसमें एक दलित समुदाय और सिख समुदाय से होगा। पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक फिर से रविवार सुबह बुलाई गई है, जहां पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है।

वहीं दो उप मुख्यमंत्री की बात की जाये तो डिप्टी सीएम की दौड़ में पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजकुमार वेरका का नाम सबसे आगे चल रहा है जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इसके आलावा नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी और कैप्टन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को लेकर भी कहा जा रहा है कि वो नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकते हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा सिख समुदाय से आते हैं इसलिए उनका दावा मजबूत लग रहा है।

Related Articles

Back to top button