मायावती के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव- अखिलेश

न्यूज डेस्क
लखनऊ के ताज होटल में 12 जनवरी 2019 को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच हुआ गठबंधन उपचुनाव से पहले टूट गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी छह माह में होने वाले उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। साथ ही मायावती ने कहा कि अखिलेश ने पार्टी में बदलाव किया तभी आगे साथ रहेंगे। उन्होंने साफतौर पर कहा कि अगर समाजावदी नहीं बदलते तो अकेले चलना बेहतर होगा।
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अखिलेश यादव भी सामने आए। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में सोचकर विचार करेंगे, अगर रास्ते अलग हैं तो हम भी लोगों का स्वागत करेंगे। सपा प्रमुख बोले कि उपचुनाव में अगर अकेले लड़ने का फैसला हुआ है, तो फिर हम भी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे।
ये भी पढ़े: 112 दिन बाद टूटा मायावती-अखिलेश का गठबंधन

समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन को राजनीतिक विवशता बताने वाली बसपा (बसपा) मुखिया मायावती को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी अब अकेले ही मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़े: गठबंधन टूटा तो उपचुनाव में कैसे होंगे समीकरण
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज साफ कहा कि समाजवादी पार्टी 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। हम बसपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम भी 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में अकेले लड़ने की तैयारी करेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती के विधानसभा उप चुनाव में अकेले लड़न के ऐलान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन टूटा है या जो गठबंधन पर जो भी कहा गया है उस पर सोच समझ कर विचार करेंगे। समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव के लिए तैयार है। सपा अकेली लड़ेगी।



