UP : क्या लोग नदी में प्रवाहित कर रहे कोरोना से मरने वालों के शव

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस से लगातार मौते हो रही है। ऑक्सीजन और बेड की कमी की वजह से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। आलम तो यह है कि कोरोना के चलते श्मशानों और कब्रिस्तानों पर अंतिम संस्कार की लम्बी-लम्बी लाइने देखी जा सकती है।

इस बीच एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर में शुक्रवार को जब यमुना नदी में काफी शवों को बहते देखा गया है। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई है। इसका नतीजा यह रहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि गांव वाले अग्निदाह करने के बजाय शवों को सीधे यमुना में प्रवाहित कर रहे हैं।

जांच में पता चला है कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में लोगों की मृत्यु के बाद शवों को ग्रामीणों द्वारा यमुना में ही प्रवाहित किया जा रहा है।

पुलिस ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है और कहा है कि पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने मीडिया को बताया है कि जब उनके प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ट्रैक्टर में दो शवों को लाया गया था और फिर उन्हें यमुना में बहा दिया गया।

यह भी पढ़ें : सात दिन में कम हुए 50 हजार एक्टिव केस, नए केस में गिरावट जारी

यह भी पढ़ें : आयुष विभाग के 15 सौ डॉक्टर ऑनलाइन करा रहे 80 हजार लोगों को योग

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ईद पर रहेगा सब कुछ लॉक

यह भी पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर के सलाहकार बने प्रशांत किशोर तो मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

पुलिस के मुताबिक उन्हें नदी में और भी कई सारे शव बहते मिल गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी सात शव दिखायी पड़े थे।

यमुना नदी पुल के पास शव उतराते देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तीन शव कानपुर के सजेती थाने की सीमा में थे, जबकि चार हमीरपुर की ओर मिले।

कुछ लोग यमुना पुल पर थे, तभी उन्हें थोड़ी-थोड़ी दूर पर शव उतराते दिखे। इनमें कुछ शवों के ऊपर कपड़ा पड़ा था। एक शव रेत में अधजली अवस्था में था। पुलिस के अनुसार शव निकालकर जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है लेकिन बड़ा सवाल है क्या नदियों में प्रवाहित हो रहे कोरोना से मरने वालों के शव?

Related Articles

Back to top button