अंधेरे में डूबी मायानगरी, ठहर गई जिंदगी

जुबिली न्यूज़ डेस्क

मायानगरी मुंबई अंधेरे में डूबी हुई है। दरअसल मुंबई के महानगर क्षेत्र में ग्रिड फेल होने जाने की वजह से शहर में बत्‍ती गुल हो गई है। इसके साथ ही लोकल ट्रेनें भी रुक गई हैं। मुंबई के अलावा ठाणे के भी कुछ इलाकों की बिजली गुल हो गई है। इस मामले में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया कि जिस प्लांट से बिजली की आपूर्ति होती है वहां की ग्रिड फ़ैल हो गई है।

ग्रिड फेल होने से मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्से में बिजली गुल हो गई है। बिजली गुल होने से मुंबई के लोगों के लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रिड फेल होने से मुंबई की लोकल ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।

हालांकि थोड़े समय बाद नवी मुंबई सहित वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। जबकि और इलाकों में आपूर्ति को फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूरे मुंबई में 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई है। कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हुई है। मुंबई में बिजली की बहाली में एक घंटे का समय लग सकता है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं है।

इस मामले महाराष्‍ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का कहना है कि मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर पर कई बार ट्रिपिंग हुई। मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पूरे मुंबई में बिजली गुल है। बिजली की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े : Corona Update : 24 घंटे में सामने आए 66 हजार 732 नए मामले

ये भी पढ़े : त्योहारों को लेकर जानिये योगी सरकार के नियम

ग्रिड फेल होने का असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है। यहां की लोकल ट्रेनें जहां तहां लोकल खड़ी हो गई है।इसकी वजह से लोग लोकल को छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल चुके हैं।  रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) ने कहा कि ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन की सेवा बाधित हुई है। बिजली की आपूर्ति शुरू होने के बाद ही लोकल की सेवा शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button