जानिए सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में भारत के पहले और बाद में किसका नंबर

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। कोरोना संकट की मार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी पर लगातार दूसरी तिमाही में भी पड़ा है। जुलाई- सितंबर तिमाही के दौरान प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

सितंबर तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी गिर गई, हालांकि जून तिमाही में 23.9 फीसदी की गिरावट से यह बेहतर है। वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के साथ संघर्ष करती रहीं।

2020 की जुलाई- सितंबर तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में पिछली तिमाही के 3.2 प्रतिशत की तुलना में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का दूसरी तिमाही कुछ ऐसा हाल रहा जिसको समझने के लिए आपको अन्य देशों की अर्थव्यवस्था को समझना होगा।

ये भी पढ़े: EPFO ने कोरोना काल में पेंशनधारकों को दी ये राहत

ये भी पढ़े: ओवैसी के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

दूसर तिमाही में सबसे खराब प्रदर्शन ब्रिटेन का रहा। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक यूके की जीडीपी में इस दौरान 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यूके लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट के साथ मंदी के बीच है। 2020 की अप्रैल- जून तिमाही में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को 21.7 प्रतिशत की सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े: किसान आंदोलन से घबराई मोदी सरकार, दिया ये संदेश

ये भी पढ़े: …तो क्या कपिल शर्मा के शो से बाहर हो जाएंगी भारती सिंह

जुलाई- सितंबर की अवधि में जापानी अर्थव्यवस्था में गिरावट 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। 1980 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद अप्रैल- जून तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

इटली की जीडीपी में दूसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगर 2020 की अप्रैल- जून तिमाही की बात करें तो इसकी जीडीपी 1995 की Q1 के बाद सबसे कम थी। रिकॉर्ड गिरावट के साथ इटली की जीडीपी पहली तिमाही में 17.7 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़े: चिराग भी पिता की राह पर, नीतीश सरकार को लेकर की ये भविष्यवाणी

ये भी पढ़े: IND vs AUS : हारे तो सीरीज गई पानी में

2020 की जुलाई- सितंबर तिमाही में फ्रांस की जीडीपी 4.3 प्रतिशत गिर गई। पिछली तिमाही में यह 18.9 प्रतिशत गिरी थी। वहीं जर्मनी की पिछली तिमाही में जीडीपी में 11.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

वहीं दूसरी तिमाही में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद में 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो देश के सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा आधी सदी पहले तिमाही आर्थिक आंकड़ों पर नज़र रखने के बाद से यह सबसे कम था।

अंत में बात करते है अमेरिका की जहां अप्रैल- जून तिमाही में जीडीपी में 9.1 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। वहीं सितंबर तिमाही के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की जीडीपी 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2020 की सितंबर तिमाही में अमेरिका की वास्तविक जीडीपी 33.1 प्रतिशत ( तिमाही दर 7.4 प्रतिशत) की वार्षिक दर से बढ़ी है।

ये भी पढ़े: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को किससे मिली मदद

ये भी पढ़े: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, प्रत्याशियाें के चयन के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button