IPL के आगाज से पहले आई बुरी खबर, क्रिकेट फैंस सदमे में

जुबिली स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में आरसीबी की टक्कर हैदराबाद से होगी, लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, यह खबर भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी है। क्रिकेट फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, क्योंकि माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को काफी समय पहले ही अलविदा कह दिया था और अब केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं।

ऐसे में फैंस उन्हें मैदान पर खेलते देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। लेकिन खबर आ रही है कि आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत में धोनी टीम से बाहर रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/2037749077728010360

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

टीम के मुताबिक, इस चोट के कारण धोनी करीब 2 हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं, जो फैंस के लिए बड़ा झटका है।

कितने मैच मिस करेंगे धोनी?

अगर धोनी पूरे 14 दिन तक बाहर रहते हैं, तो वह कम से कम 3 मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे:

  • 30 मार्च: CSK vs राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)
  • 3 अप्रैल: CSK vs पंजाब किंग्स (चेन्नई)
  • 5 अप्रैल: CSK vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु)

इन मुकाबलों से धोनी के बाहर रहने की पूरी संभावना जताई जा रही है। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हो सकती है।

लगातार फिटनेस से जूझ रहे हैं धोनी

गौरतलब है कि धोनी पिछले दो सीजन से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह लंबे समय तक घुटने की चोट से परेशान रहे और कई बार मैच के दौरान घुटने पर आइस पैक या पट्टी के साथ नजर आए।

आईपीएल 2024 के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। खुद धोनी भी स्वीकार कर चुके हैं कि उनके लिए साल के अधिकांश समय फिट रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

फैंस के लिए बड़ा झटका

आईपीएल में धोनी की लोकप्रियता को देखते हुए, शुरुआती मैचों में उनकी गैरमौजूदगी से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। CSK की रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button