अफगानिस्तान : फिरौती लेने के बाद भी डॉक्टर को सुला दी मौत की नींद

जुबिली स्पेशल डेस्क

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुए काफी वक्त हो गया है। हालांकि अब भी वहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। तालिबान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और वहां आतंकी घटनाये लगातार देखने को मिल रही है।

ताजा घटना उत्तरी अफगानिस्तान में देखने को मिली जब वहां के एक जाने माने डॉक्टर को अगवा कर लिया गया और बाद में उसे मौत की नींद सुला दी गई है।

इस डॉक्टर का नाम मोहम्मद नादर अलेमी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले मजार-ए-शरीफ शहर से अपहरण किया गया और इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने रिहाई के लिए फिरौती मांगी थी।

यह भी पढ़ें :   अमेरिका में अब 5 से 11 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन 

यह भी पढ़ें :   ओबामा के साथ पुरानी फोटो के बहाने BJP सांसद ने मोदी पर साधा निशाना, कहा-हम गले…

हालांकि फिरौती का पैसा मिलने के बाद डॉक्टर को मौत के घाट उतारा गया है। डॉक्टर के बेटे रोहीन अलेमी ने स्थानीय मीडिया को पूरे विस्तार से जानकारी दी है। बेटे ने बताया है कि फिरौती की रकम मिल जाने के बावजूद, अपहरणकर्ताओं ने अलेमी की हत्या कर दी और उनका शव सडक़ पर छोडक़र वहां से फरार हो गए है।

यह भी पढ़ें :  उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ा दी भाजपा के इन दो मुख्यमंत्रियों की टेंशन

यह भी पढ़ें :   आज 12 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, बनेगा ये वर्ल्‍ड रिकार्ड

बेटे ने बताया कि पिता पेशे से मनोचिकित्सक अलेमी मज़ार-ए-शरीफ़ में सरकार के प्रांतीय अस्पताल के लिए काम करते थे। उनके पास एक निजी क्लिनिक भी था, जिसे शहर का पहला निजी मनोरोग क्लिनिक कहा जाता था।

उधर इस पूरी घटना पर तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती का बयान भी सामने आया है और उन्होंने बताया है कि आठ संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दो लोगों बचा लिया गया है लेकिन डॉक्टर अलेमी की हत्या पहले ही कर दी गई। पुलिस ने आठ लोगों को दबोचा है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button