प्रियंका और निक ने क्यों जमा किए 22 करोड़, जानिए कब और कहां खर्च होगी रकम

जुबिली न्यूज़ डेस्क

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले शादी के बाद सिंगर निक जोनस संग न्यूयाॅर्क चली गई हैं लेकिन आज भी उनके दिल में भारत बसा है। विदेश में रह कर भी उन्हें इंडिया की चिंता रहती है। यही वजह है कि उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में मदद का हाथ बढ़ाया।

उन्होंने पति निक जोनस संग भारत के लिए चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई है ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। अब जब यह राशि उपयोग करने का समय आ गया है तो प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से कहा है कि यह पैसा कहां यूज करना है, यह देखा जाए।

ये भी पढ़े:बच्चों में वैक्सीन का ट्रायल शुरू करेगी ये कंपनी, मिल सकती है मंजूरी

ये भी पढ़े: कमलनाथ के बयान पर आक्रामक हुए शिवराज ने क्या कहा?

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा ‘अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। गौरतलब है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है।’

ये भी पढ़े:कोरोना : भारत में पिछले 24 घंटे में 4400 से अधिक मौतें

ये भी पढ़े: जानिए, कितने राज्यों में फैला ब्लैक फंगस

प्रियंका चोपड़ा ने भारत की बिगड़ती स्थिति देख अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था- मेरे देश की स्थिति गंभीर है। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है। अमेरिका ने 550 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि इतने की जरूरत नहीं है।

फंड रेजिंग के दौरान लोगों से मदद मिलने पर भी प्रियंका ने आभार जताया था। उन्होंने कहा था- इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button