Assam Assembly Election : राहुल ने की ये बड़ी घोषणा

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। अगर बात असम की जाये तो कांग्रेस ने यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा असम में कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आयेगे। उधर राहुल गांधी शुक्रवार को ही असम पहुंच गए है और वहां के एक कालेज के बच्चों से बातचीत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने डिब्रूगढ़ में कालेज के बच्चों से सवाल किया की क्या आपको नहीं लगता कि लोकतंत्र में गिरावट आ गई है। युवा बेरोजगार हैं, किसान आंदोलित हैं, सीएए मुश्किलें पैदा करने को तैयार खड़ा है।

ये भी पढ़े :  3 करोड़ राशन कार्ड रद्द किये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

ये भी पढ़े : कर्नाटक सेक्स सीडी कांड : वीडियो में दिखने वाली महिला गायब

ये भी पढ़े :  तो इस योजना में एमपी नें हासिल किया प्रथम स्थान 

राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो असम में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि नागपुर में पैदा हुई एक शक्ति पूरे देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों से उनकी संस्कृति और भाषा को भूलने के लिए नहीं कहा जा सकता।

राहुल गांधी का कहना है कि लोकतंत्र का मतलब यह होता है कि असम की आवाज असम पर राज करे। इसमें अगर छात्रों को शामिल न किया जाए तो यह लोकतंत्र नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों को असम के लिए पत्थर और लाठी-डंडों से नहीं प्यार से लडऩा चाहिए, युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।

ये भी पढ़े : ट्रोल होने के बाद भी तीरथ सिंह को फटी जीन्स से है दिक्कत

ये भी पढ़े : टीवी की सीता के बाद अब बीजेपी में शामिल हुए ‘राम’

उन्होंने कहा बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि युवा सावधान रहें। उन्हें बांटने की तैयारी है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जा रहा है। आप लडऩे लगते हैं तो जो आपका है वह आपसे छीनकर किसी उद्योगपति को दे दिया जाता है।

राहुल ने याद दिलाया कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब असम को सुरक्षा दी थी। हजारों करोड़ के पैकेज दिए थे लेकिन मौजूदा सरकार जो एयरपोर्ट के मामलों में कर रही है वही चाय के बागानों के लिए भी कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button