MCD उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, BJP का नहीं खुला खाता

जुबिली न्यूज डेस्क

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की है। निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला।

बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वॉर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे।

शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वॉर्ड में आप के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है।

मालूम हो कि इन पांच वॉर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

ताजा नतीजों के अनुसार त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4986 वोटों के अंतर से हरा दिया है तो रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है।

ये भी पढ़े : अपने मंत्री की वजह से नई मुसीबत में फंसी येदियुरप्पा सरकार

ये भी पढ़े :  क्या है राकेश टिकैत का नया फॉर्मूला?

ये भी पढ़े :  डीजीपी के खिलाफ शिकायत में महिला आईपीएस ने कहा-मेरा हाथ चूमा और…

इसके अलावा, शालीमार बाग से आप की उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने बीजेपी की सुरभि राजू को 2705 मत के अंतर से हराया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया है।

एमसीडी उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे।

इस जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आप की इस जीत पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों ने हम पर अपना भरोसा जताया है। वे बीजेपी से ऊब चुके हैं और ये चुनाव इसी का इशारा हैं।”

सिसोदिया ने कहा, “2022 के नगर निगम चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।”

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की है। निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

ये भी पढ़े :  ‘पति की गुलाम या सम्पत्ति नहीं है पत्नी जिसे पति के साथ जबरन रहने को कहा जाए’

ये भी पढ़े :  तो इस वजह से सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली 

एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला।

मालूम हो नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे, जिसमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

कौन-कौन हैं नगर निगम वार्ड

वार्ड नं. 32 एन, रोहिणी सी
वार्ड नं.62 एन, शालीमार बाग (उत्तर)
वार्ड नं 08-ई, कल्याणपुरी
वार्ड नं. 02-ई, त्रिलोकपुरी
वार्ड नं. 41-ई चौहान बांगर

 

Related Articles

Back to top button