अनाज भंडारण के लिए ये कदम उठाने जा रही योगी सरकार

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनाज भंडारण के लिए प्रदेश भर में गोदाम बनाने जा रही है। पहले चरण में 5 हजार भंडारण गोदाम बनाने की योजना पर केंद्र ने मुहर लगा दी है।

भूमि के चयन के साथ ही राज्य सरकार गांवों में अनाज भंडारण गोदामों का निर्माण शुरू करेगी। किसानों को अपना अनाज रखने के लिए दूर नहीं जाना होगा। फसल खराब होने की मजबूरी में उसे कम कीमत में भी नहीं बेचना पड़ेगा।

ये भी पढ़े: CM योगी ने बताया कैसे बचायी जा सकती है जान 

ये भी पढ़े: अमेरिका में सकारात्मक बदलावों के नए युग की शुरुआत

अनाज भंडारण गोदाम बनाने की योजना पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सभी गोदामों की कुल भंडारण क्षमता करीब 8.60 लाख मीट्रिक टन होगी। इन गोदामों में किसानों के अनाज के साथ ही सरकार भी स्थानीय स्तर पर खरीदे गए अनाज का भंडारण कर सकेगी।

अनाज भंडारण गोदाम की योजना को योगी सरकार गांवों में रोजगार से भी जोड़ने जा रही है। भंडारण निगमों में स्थानीय लोगों को केयर टेकर, संचालक और बाबू के पदों पर संविदा और स्थाई दोनों तरह से रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े: इस शेल्टर होम में शर्मिन्दगी से बचने का कोई उपाय नहीं

ये भी पढ़े: बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आए विराट और अनुष्का, देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button