दुल्हन की होनी थी विदाई पर अफसोस हो गया कुछ और…

जुबिली स्पेशल डेस्क

राजस्थान में शनिवार को शादी का समारोह था। सभी लोग खुश थे और शादी की रस्मे चल रही थी। दोनों परिवार इस अवसर पर काफी उत्सुक थे। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन को विदा करने की तैयारी थी।

दरअसल शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। शादी भी हो गई थी और इसके बाद दुल्हन को शुक्रवार रात से तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा भी कर दिया गया था लेकिन रास्ते में एक दर्दनाक घटना घट गई।

वारदात इतनी खतरनाक थी कि सुनकर रूह कांप जायेगी। दरअसल इस दौरान राजस्थान में शनिवार को एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश की गई लेकिन जब बादमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके तो दुल्हन को मौके पर ही गोली से उड़ा दिया।

यह भी पढ़ें : किसानों को मनाने के लिए क्‍या कर रहे हैं पीएम मोदी

यह भी पढ़ें : और फिर इमरजेंसी के बाद बदल गई बंगाल की सियासत

यह भी पढ़ें :  योगी सरकार ने डॉक्टरों के लिए बदले ये नियम, जाने क्या हैं

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में नई नहीं है राजनीतिक हिंसा

यह भी पढ़ें :  दिलीप कुमार : जिसने मिटा दी रील और रीयलिटी की लकीर

इतना ही नहीं अपनी दुल्हन को बचाने के लिए दूल्हा बीच में आ गया लेकिन उसे भी बादमाशों ने गोली मार दी है। आनन-फानन में दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग जोड़कर देखा जा रहा है। वर और वधु दोनों पक्ष अस्पताल में पहुंच गए है और जमकर हंगामा काटा है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पूरा मामला सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जब दुल्हन को विदा किया गया तो रास्ते में कुछ बदमाश बाइक पर सवार थे और कार को रोकने की कोशिश और बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर डाली। दुल्हा और दुल्हन को गोली लग गई।

यह भी पढ़ें : उद्धव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किया ड्रेसकोड

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट आज लगा सकती है इन 34 प्रस्तावों पर मोहर

यह भी पढ़ें : दिलीप कुमार : जिसने मिटा दी रील और रीयलिटी की लकीर

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : 28 बरस हो गए राम को बेघर हुए

Related Articles

Back to top button