पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार पुलिस उपायुक्तों का तबादला

न्‍यूज डेस्‍क

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने शहर के 5 पुलिस उपायुक्तों (DCP) का तबादला कर दिया। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार पुलिस उपायुक्तों का तबादला किया गया है।

सुजीत पाण्डेय ने सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को पुलिस उप आयुक्त उत्तरी से पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी बनाया है। इसके अलावा अरुण श्रीवास्तव को पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी से पुलिस उप आयुक्त मुख्यालय बनाया, शालिनी को पुलिस उपायुक्त महिला अपराध से पुलिस उप आयुक्त उत्तरी बनाया, पूजा यादव को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से पुलिस उपायुक्त महिला अपराध बनाया और रईस अख्तर को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button