क्यों बंद किया गया व्हाइट हाउस ?

जुबिली न्यूज़ डेस्क 

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी में हवाई उल्लंघन के बाद व्हाइट हाउस को सुबह 9 बजे तक बंद रखा गया। हालांकि, अब उसे फिर से खोल दिया गया है।

यूएस की कैपिटल पुलिस ने सुबह 8:30 बजे के बाद संभावित खतरे की सूचना भेजी। इसके बाद लोगों को बाहर निकलने के लिए आदेश जारी किया गया। हालांकि, करीब 30 मिनट बाद लोगों को वापस जाने दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को प्रतिबंधित क्षेत्र में फाइटर जेट घुस आए जिसके बाद उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। साथ ही अमेरिकी राजधानी में स्थित कार्यालय और भवनों को संक्षिप्त रूप से खाली कर दिया गया। बता दें कि इस क्षेत्र में एक छोटे विमान को देखा गया था जिसके बाद यूएस की एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं थी।

यह भी पढ़ें : ‘कभी सपने में नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा’

यह भी पढ़ें : सबको सबक सिखा रहा महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर उठी अवाज- संविधान बदल दो मोदी जी

Related Articles

Back to top button