पूरे शहर के नाईयों ने एक ग्राहक का हजामत बनाने से क्यों किया मना

प्रतीकात्मक फोटो

न्यूज डेस्क

महाराष्ट्र  के नागपुर के हजामों के एक संगठन ने एक व्यक्ति का हजामत नहीं बनाने का फैसला किया है। यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है।

मामला नागपुर का है। किरण ठाकुर (35) ने पुलिस में की गई शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि बिना पूछे ही नाई सुनील लक्ष्णे ने उनकी मूछ साफ कर दीं। किरण ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी मूछे नहीं है तो उन्होंने लक्ष्णे को फोन किया। शिकायत में कहा गया है कि लक्ष्णे ने उन्हें कथित तौर पर धमकाया।

संगठन ने आरोप को बताया बेबुनियाद

किरण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हजाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 507 (आपराधिक डराना धमकाना) के तहत मामला दर्ज करा दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित हजामों के संगठन नाभिक एकता मंच ने तय किया कि किरण ठाकुर को किसी प्रकार की सेवा मुहैया नहीं कराई जाएगी।

वहीं संगठन के अध्यक्ष शरद वाटकर ने बताया कि लक्ष्णे के खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्णे ने मूंछों पर उस्तरा फेरने से पहले ग्राहक से इस बारे में पूछा था। जब ठाकुर घर से वापस आया तो वह उसी शाम लक्ष्णे की दुकान पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। ग्राहक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वाटकर ने बताया कि सोमवार को संगठन कनहन क्षेत्र में धरने का आयोजन करने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button