एक साल से फरार चल रहा गैंगरेप का आरोपित गिरफ्तार

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। मेरठ के इंचैली पुलिस ने बिहार निवासी गैंगरेप के एक आरोपित को पकड़ा है। यह व्यक्ति मेरठ में अपराध कर बिहार भाग गया था और एक साल से फरार चल रहा था।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आज थाना इंचैली क्षेत्र में महिला एवं बच्चों पर हो रहे यौन शोषण के चलते पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें थाना इंचैली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लगभग एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।

समस्तीपुर बिहार के हसनपुर का रहने वाले चंदन पर गैंगरेप और कई महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में थाना इंचैली में मुकदमा पंजीकृत था। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button