अब इस लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

जुबिली स्पेशल डेस्क

दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला होने के बाद से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत अब कैसी है इसको लेकर हेल्थ अपडेट आया है।

स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि सलमान रुश्दी अब पहले से बेहतर है और पूरी तरह से होश में आ गए है। इसके साथ ही अब वेंटिलेटर पर से हटा दिया गया है. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

आने वाले दिनों में वो इस पूरे मामले पर बयान दे सकते हैं। उनकी ऊपर हुए हमले पर पूरी दुनिया दुखी है लेकिन कुछ लोग अब भी दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वालों लोगों पर निशाना साधा जा रहा है।सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाले लेखक जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है।

57 वर्षीय राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट साझा किया है। हैरी पॉटर की लेखिका ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर एक ट्वीट के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा: कि चिंता मत करो। आप अगले हैं।

“द सैटेनिक वर्सेज” से विवादों में आने वाले लेखक सलमान रुश्दी पर हमला उस वक्त हुआ जब वो न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे. व्याख्यान से पहले ही उनके ऊपर जानलेवा हमला हो गया।  उनकी गर्दन को निशाना बनाते हुए चाकू मारा है।

आनन-फानन में उनको अस्पताला लाया गया है। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर लिखा कि, “मुझे अभी पता चला कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था. मैं सचमुच स्तब्ध हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वह पश्चिम में रह रहे हैं और 1989 से उसकी रक्षा की जा रही है। यदि उन पर हमला किया जाता है तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है। मैं चिंतित हूं।”

 

Related Articles

Back to top button