मनीप्लांट से जुड़ी ये गलती आपको बना सकती है कंगाल

जुबिली न्यूज डेस्क

आर्थिक रूप से कोई परेशान है तो उसे मनीप्लांट लगाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि मनीप्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनीप्लांट रखने से सुख-समृद्धि आती है। मनीप्लांट को ऑफिस या दुकान में भी रख सकते हैं।

मनीप्लांट की बेल आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए लगाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मनीप्लांट लगाने से पहले इससे जुड़ी कुछ बाते जान लेना बेहत जरूरी है। दरअसल मनीप्लांट से जुड़ी एक गलती इंसान को कंगाल बना सकती है।

भूलकर भी इस दिशा में न रखें मनीप्लांट

यदि आपको सुख-समृद्धि चाहिए तो मनीप्लांट को सही दिशा में रखे। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

सीधे जमीन पर न रखें

मनीप्लांट का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि आप रस्सी या किसी छड़ी की मदद से इसे ऊपर की ओर बढऩे की दिशा में रख सकते हैं। इसे जमीन पर न फैलने दें।

मनीप्लांट का सूखना माना जाता है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूख रहे मनीप्लांट को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सूखता मनीप्लांट घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर इसके पत्ते सूखने लगे तो उन हिस्सों को काट देना चाहिए।

घर के अंदर रखें मनीप्लांट

मनीप्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। दरअसल इसे बढऩे के लिए सूर्य के अधिक प्रकाश की जरूरत नहीं होती है। इसलिए मनीप्लांट का पौधा कभी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

भूलकर भी न करें गिफ्ट

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनीप्लांट का पौधा भूलकर भी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र नाराज हो जाते हैं। दरअसल शुक्र ग्रह को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दूसरों को मनीप्लांट गिफ्ट करने से बचें।

Related Articles

Back to top button