निक-प्रियंका ने करीना कपूर के गाने पर किया डांस, Video Viral

priyanka-jubileepost

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस की फैमिली के साथ मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। इस वैकेशन की प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं।

प्रियंका का निक संग एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे विदेशी सरजमीं पर बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

इस वायरल वीडियो में प्रियंका अभिनेत्री करीना कपूर-सोनम कपूर के हिट सॉन्ग तारीफां पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस सेल्फी वीडियो में प्रियंका-निक के अलावा सोफी टर्नर और जो जोनस भी डांस करते दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BvehxPrF-qW/?utm_source=ig_embed

बॉलीवुड गाने पर सोफी टर्नर भी खूब एंजॉय कर रही हैं. इससे पहले कपल के sucker सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया था।

https://www.instagram.com/p/BvcweJjHfFG/?utm_source=ig_embed

प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें लीक हुई हैं. हालही में उनकी ब्लैक बिकिनी में भी तस्वीरें सामने आई । शादी के बाद काम से वक्त निकालकर अक्सर प्रियंका फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम बिताती हैं।

‘विकास पूछ रहा है, बीजेपी अंदर से टूट गयी है’

प्रियंका जल्दी ही बॉलीवुड कमबैक मूवी ‘स्काई इज पिंक’ में दिखाई देने वाली है. इसका निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।इसके अलावा प्रियंका एक बार फिर संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट गंगूबाई में काम करने जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button