महाराष्ट्र : भारी बारिश से भूस्खलन, 36 की मौत, कई लापता

जुबिली न्यूज डेस्क

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच भूस्खलन होने से 36 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर आ रही है।

रायगड की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है, “इस जिले में भूस्खलन की वजह से कुल 36 लोगों की मौत हुई हैं। इनमें से 32 लोगों की मौत तलाई क्षेत्र और 4 लोगों की मौत सखर सूतर वाडी में हुई है। इसके साथ ही अभी भी 30 लोग फंसे हुए हैं।”

यह भी पढ़ें : गुरु पूर्णिमा कल, जानें पूजा- विधि व शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें : Olympics : थोड़ी देर में ओपनिंग सेरेमनी, तैयार है भारत

वहीं प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

कोंकण में भारी बारिश

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन रही है।

रत्नागिरी जिले में परशुराम घाट पर गुरुवार को भूस्खलन होने से 3 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही रत्नागिरी, अकोला, और कोल्हापुर जिले में बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस चुका है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से जूझ रहे बांग्लादेश ने उठाया ये बड़ा कदम

यह भी पढ़ें :  बड़े अदब से : अथ कुर्सी कथा

रत्नागिरी जिले का चिपलुन शहर गुरुवार को दस फीट पानी में डूब गया था जिससे ज़्यादातर घरों की पहली मंजिल पानी में डूब गयी थी। बसें पूरी तरह पानी में डूब गयी थीं जिसके बाद प्रशासन की ओर से नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया गया था।

वहीं भूस्खलन और बाढ़ की वजह से मध्य रेलवे और कोंकण रेलवे की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कम से कम 6000 यात्री रेलवे पुल डूबने की वजह से रास्ते में ही फंस गए हैं। रेल विभाग इन यात्रियों के खाने-पीने का बंदोबस्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें : चीनी राष्ट्रपति ने अचानक किया तिब्बत का दौरा

यह भी पढ़ें : नहीं थम रहा रैना के बयान पर मचा बवाल, जानिए क्या कह रहे हैं लोग 

यह भी पढ़ें : दैनिक भास्कर के कार्यालयों पर इनकम टैक्स की रेड

Related Articles

Back to top button