Corona Update : संक्रमित मामलों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीज

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 61 हजार 267 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 884 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 82 हजार 73 हो गई है।

जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी भी 9 लाख 18 हजार 429 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सोमवार को 75 हजार 675 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 56 लाख 59 हजार 110 पहुंच गया है। जबकि कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1 लाख 3 हजार 600 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले एक महीने में यानी 4 सितंबर से 4 अक्टूबर तक देश में 28.77 लाख से ज्यादा मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 27.91 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। वहीं 37 हजार 687 मरीजों की मौत हो गई। इसी तरह एक महीने में ऐसे 88 हजार 566 एक्टिव केस कम हुए हैं।

आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कोरोना 8 करोड़, 10 लाख, 71 हजार, 797 लोगों के कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं।इसमें बीते दिन यानी सोमवार को 10 लाख 89 हजार 403 कोरोना सैंपल की जांच की गई।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 244 लोग नए मामले सामने आई है। जबकि 263 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को 12 हजार 982 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।अब तक 14 लाख 53 हजार 653 लोग संक्रमित हो चुके हैं।इनमें 2 लाख 52 हजार 277 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 11 लाख 62 हजार 585 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में सोमवार को 1947 नए मरीज मिले जबकि 32 लोगों ने अपनी जान गंवाई।इसके बाद अब तक कुल 2,92,560 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2,63,938 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल 5542 लोग संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।फिलहाल 23080 सक्रिय मरीज हैं।

ये भी पढ़े : उर्जा मंत्री सहित कई मंत्रियों के आवास अंधेरे में डूबे

ये भी पढ़े : चिराग का ये ताजा पत्र नीतीश की उड़ा देगा नींद

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 2,971 नए मामले सामने आए।पिछले 24 घंटे में 4,269 लोग ठीक होकर अपने घर गए।अब तक 4 लाख 17 हजार 437 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अभी 45 हजार 24 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3 लाख 66 हजार 321 लोग ठीक हो चुके हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 907 लोग संक्रमित पाए गए. वहीं 9 मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हुई। राज्य में अब तक 1 लाख 88 हजार 858 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 76 हजार 674 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 259 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।अब तक 924 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button