यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित, पंकज चौधरी ने संगठन में किए बड़े बदलाव

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में 8 प्रदेश महामंत्री, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही इस घोषणा को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
8 नेताओं को बनाया गया प्रदेश महामंत्री
नई टीम में जिन नेताओं को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं:
- राम प्रताप सिंह चौहान
- गीता शाक्य
- अभिजात मिश्रा
- उपेंद्र रावत
- संजय सिंह
- शंकर लोधी
- दिलीप पटेल
- राजेश चौधरी
6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए छह क्षेत्रों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं:
- ब्रज क्षेत्र – पूरन सिंह लोधी
- पश्चिम क्षेत्र – नवाब सिंह नागर
- कानपुर क्षेत्र – रामकिशोर साहू
- अवध क्षेत्र – अवधेश द्विवेदी
- काशी क्षेत्र – अशोक चौरसिया
- गोरखपुर क्षेत्र – विनोद राय
19 प्रदेश उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं:
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता।
प्रदेश मंत्रियों की भी हुई घोषणा
प्रदेश मंत्री के तौर पर विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य प्रवक्ता और मीडिया टीम का भी ऐलान
नई टीम में:
- कार्यालय मंत्री – भारत दीक्षित
- कार्यालय सह-मंत्री – अतुल अवस्थी, लक्ष्मण सिंह
- मुख्य प्रवक्ता – दिनेश प्रताप सिंह
- प्रदेश मीडिया संयोजक – मनीष दीक्षित
- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक – हिमांशु राज पंडित
मोर्चा अध्यक्षों की सूची भी जारी
बीजेपी ने अपने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं:
- युवा मोर्चा – रोहित मिश्रा
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा – प्रकाश पाल
- किसान मोर्चा – देवेंद्र सिंह
- अनुसूचित जाति मोर्चा – अशोक रावत
- महिला मोर्चा – सरोज कुशवाह
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा – विद्याभूषण गोंड
संगठन और चुनावी तैयारी पर फोकस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



