“iPhone चुराया, लाखों लिए…”यश दयाल ने यौन शोषण के आरोपों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

  • RCB के यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप, खिलाड़ी ने दी सफाई
  • लड़की पर चोरी और ठगी के गंभीर आरोप लगाए
  • क्रिकेटर पर केस, अब खिलाड़ी का पलटवार!

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ/नई दिल्ली/प्रयागराज. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक विवाद में घिर गए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक लड़की ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

इस मामले में 7 जुलाई को FIR दर्ज हो चुकी है। अब यश दयाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा पलटवार किया है।

यश दयाल का आरोप: लड़की ने चुराया iPhone और लैपटॉप

27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश दयाल ने प्रयागराज के खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में तीन पन्नों की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि:

  • जिस लड़की ने उन पर केस दर्ज कराया है, उसने उनका iPhone और लैपटॉप चुराया है।
  • इलाज के नाम पर लाखों रुपये लिए, जो अब तक वापस नहीं किए।
  • लड़की ने इंस्टाग्राम पर 2021 में बातचीत शुरू की थी, और धीरे-धीरे पैसे की मांग करने लगी।
  • अब यश दयाल ने FIR दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

लड़की के आरोप क्या हैं?

गाजियाबाद की रहने वाली लड़की का आरोप है कि:

  • यश दयाल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए
  • वो दयाल के परिवार से कई बार मिल चुकी है।
  • जब शादी की बात आई, तो यश दयाल बचने लगे, जिससे उसे यह केस दर्ज कराना पड़ा।

 अब दोनों पक्ष आमने-सामने

एक ओर लड़की ने यौन शोषण और धोखे का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर यश दयाल ने चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मामले को और उलझा दिया है
अब प्रयागराज और गाजियाबाद पुलिस दोनों अपनी जांच में जुटी हैं।
RCB या BCCI की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button