अहमदाबाद: 3000 से अधिक अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

जुबिली न्यूज डेस्क 

अहमदाबाद:  गुजरात के अहमदाबाद जिले की चंदोला झील में चल रहा अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान अब तेजी पकड़ चुका है। जिला प्रशासन ने झील के आसपास और भीतर फैले 3000 से अधिक अवैध निर्माणों को गिराने का आदेश दिया है। इस बड़े पैमाने पर चल रहे अभियान का उद्देश्य है झील का सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण

एक लाख वर्ग फीट क्षेत्र को किया जा रहा है मुक्त

यह अभियान झील के एक लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए शुरू किया गया है। इसमें मकान, दुकानें, शेड और अन्य अस्थायी/स्थायी ढांचे शामिल हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार और नगर निगम के संयुक्त निर्देश पर की जा रही है।

झील को मिलेगी नई पहचान

चंदोला झील सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि झील का जल स्तर सुधारा जाएगा, झील के चारों ओर बाग-बगिचे और वॉकवे विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा झील के जल को शुद्ध करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पुनर्वास का आश्वासन

ध्वस्तीकरण के कारण प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र लोगों को उचित पुनर्वास दिया जाएगा। पुनर्वास प्रक्रिया में समयबद्ध योजना के तहत सहायता दी जाएगी ताकि सामाजिक असंतोष न फैले।

ये भी पढ़ें-पहलगाम टेरर अटैक: मृतकों के परिजनों को ये राज्य देगी 50-50 लाख रुपये

पर्यावरण सुधार की दिशा में अहम कदम

चंदोला झील वर्षों से अवैध कब्जों और जल प्रदूषण की समस्या से जूझ रही थी। इस अभियान के बाद झील को एक साफ-सुथरी, पर्यावरण अनुकूल और पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button