कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार, देखें किसको मिली जगह

जुबिली स्पेशल डेस्क

कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो चुका है। इसके साथ ही कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार भी शनिवार को हो गया है।

कई नये चेहरों को शामिल किया गया है। उनमें कांग्रेस नेता एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा ने कर्नाटक के मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। कांग्रेस का पूरा फोकस 2024 पर इसी पर ध्यान रखकर सिद्धारमैया सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है।

शपथ लेने वाले 24 मंत्रियों   

  • दिनेश गुंडुराव
  • शरणबसप्पा दर्शनापुर
  • एचके पाटिल
  • कृष्णा बायरे गौड़ा
  • एन चेलुवरायस्वामी
  • के वेंकटेश
  • शिवानंद पाटिल
  • तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा
  • एसएस मल्लिकार्जुन
  • तंगदगी शिवराज संगप्पा
  • डॉक्टर एचसी महादेवप्पा
  • ईश्वर खंड्रे
  • क्याथासंद्रा एन राजन्ना
  • डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल
  • संतोष एस लाड
  • एनएस बोस राजू
  • सुरेश बीएस
  • मधु बंगारप्पा
  • डॉक्टर एमसी सुधाकर
  • मंकल वैद्य
  • लक्ष्मी आर हेब्बालकर
  • रहीम खान
  • डी सुधाकर
  • बी नागेंद्र

किस जाति से कितने मंत्री?

  • नामधारी रेड्डी समुदाया से एक
  • वोक्कालिगा समुदाय से चार
  • अनुसूचित जाति (राइट) से एक
  • बनजिगा वीरशैव लिंगायत समुदाय से एक
  • अनुसूचित जनजाति से दो
  • ब्राह्मण समुदाय से एक
  • रेड्डी लिंगायत समुदाय से एक
  • पंचमशाली लिंगायत समुदाय से दो
  • अनुसूचित जाति (लेफ्ट) से एक
  • सदर लिंगायत समुदाय से एक
  • अनुसूचित जाति भोवी समुदाय से एक
  • आदि बनजिगा लिंगायत समदुया से एक
  • मोगावीरा (पिछड़ा वर्ग) से एक
  • मुस्लिम समुदाय से एक
  • जैन समुदाय से एक
  • मराठा (पिछड़ा वर्ग) से एक
  • राजू (पिछड़ा वर्ग) से एक
  • कुरुबा (पिछड़ा वर्ग) से एक
  • एडिगा (पिछड़ा वर्ग) से एक मंत्री बनाया गया है

बता दें कि कांग्रेस ने भले ही वहां पर 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करने जा रही है लेकिन अभी तक सीएम के चेहरे को लेकर लगातार उठापटक चल रही थी। कर्नाटक में जीत से पूरी कांग्रेस में जोश भर गया है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाला है और कांग्रेस इसकी तैयारी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button