उमराह करने के बाद शाहरुख ने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई

जुबिली स्पेशल डेस्क
शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी जोरदार एक्टिंग के लिए दुनिया हमेशा उनको सलाम करती है तो अब वो ईश्वर के दरबार में अपनी हाजरी भी खूब लगाने की वजह से चर्चा में आ गए है।
बॉलीवुड के किंग खान ने हाल में उमराह करके लौटे है तो अब उन्होंने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख के इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को जीत लिया है। हर तरफ उनकी तारीख की जा रही है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बनकर तैयार हो गई है और वो जनवरी में रिलीज हो जायेगी।

माना जा रहा है कि अपनी फिल्म को बड़ी सक्सेस दिलाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने में शाहरुख खान लगे हुए है। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।
SRK recently visited Mata Vaishnodevi to seek blessings.pic.twitter.com/Cr17b9N7gz
— Shah Rukh Khan Fan Club Pune | SRK FC Pune (@SRKFC_PUNE) December 12, 2022
स्थानीय मीडिया की माने तो शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान शाहरुख खान अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।
ऐसे में उनको पहचाना काफी मुश्किल हो रहा था। शाहरुख खान का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। बड़े पर्दे पर रोमांस हो या फिर एक्शन किंग के रूप में उनको देखा जाता है।
उनके बारे में कहा जाता है कि वो हर धर्म को मानते हैं। हाल में मक्का जाकर उमराह किया था और अब उन्होंने मां वैष्णो देवी के मंदिर में अपनी हाजरी दर्ज करायी है।



