क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगा ‘PAK जिंदाबाद’ का नारा ?

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुंबई। कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी लगातार पूरा जोर लगा रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी लोगों से मिलकर कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत करने के लिए इस वक्त देश का दौरा कर रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सहारे राहुल गांधी 2024 में सत्ता पर काबिज होने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोग भी हाथों-हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कई वीडियो इस समय लगातार सुर्खियों में है। राहुल गांधी को लेकर भी लोगोंं की सोच बदली है और उनकी नजर में राहुल गांधी अब एक मंजे हुए पॉलिटेशन लग रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांध मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा विवाद हो गया।

भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है।’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश  ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के डर्टी ट्रिक्स (Dirty Tricks) द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल #BharatJodoYatra को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ”हमने यात्रा के दौरान ऐसा कोई नारा नहीं सुना। ‘

‘ हजारों लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में सामने आते देख भाजपा हैरान है। केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत तोड़ो के जनक कुत्सित भाजपा की विचारधारा राहुल गांधी के दौरे से घबरा गयी है

।इसके उलट केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस साजिश के लिए संघ और भाजपा की विचारधारा वाले किसी शख्स को रैली में भेजा गया होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button