अगले साल फिर मिलेंगे वायदे के साथ मीडिया ओलंपिक का समापन,देखें किसने जीता पदक

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। पहली दफा हुआ दो दिवसीय मीडिया ओलंपिक रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खत्म हुआ। दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं में प्रेमशंकर मिश्रा, मुकुन्द मिश्रा, सौरभ शर्मा, अनुभवी, समन फात्मा, अनुभव, अनिल मिश्रा, देवांश धीमान, शमरेश पति, रोहित शर्मा, शगुन जैसी एथलीटों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

वही पत्रकार आनंद कश्यप के बेटे ईशान ने मीडिया ओलम्पिक में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किये। ईशान ने 400 मीटर रेस में सोना जीता तो दूसरी ओर 60 मीटर में सिल्वर हासिल किया जबकि म्यूजिक चेयर में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

वहीं फुटबाल शूट आउट में सुनील सिंह, जीवन लाल और कंचन वर्मा की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। नन्हें नक्षत्र त्रिपाठी ने कैरम, शतरंज और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

मीडिया ओलंपिक के दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सुबह के सत्र में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ और शाम को समापन करने उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।

इस मौके पर घोषणा की गई कि अब मीडिया ओलंपिक विभिन्न मण्डलों में होगा और चुने हुए खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ओलंपिक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, आईएएस अधिकारी डा. राजेंद्र पेंसिया, अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, आलोक तिवारी, विजय कुमार चौधरी आदि भी मौजूद थे।

परिणाम

100 मी. अण्डर-20 बालक: स्वर्ण- अनुभव, रजत- तरुण चंदेल, कांस्य-साहिल कश्यप। महिला- स्वर्ण- ट्विंकल, रजत- रिया शर्मा, कांस्य- अश्विनी सिंह।

100 मी. पुरुष अण्डर-35: स्वर्ण- सौरभ शर्मा, रजत- यश शर्मा, कांस्य-धीरेंद्र कुमार। अण्डर-50 : स्वर्ण- अनिल मिश्रा, रजत- मुकुन्द मिश्र, कांस्य- मनोज बाजपेई।

बालक अण्डर-20 : स्वर्ण- अथर्व, रजत- शौर्य, कांस्य- सौभाग्य। अण्डर-35 महिला : स्वर्ण- कंचन, रजत- समन फात्मा, कांस्य- देवयानी।

पुरुष 50 वर्ष : स्वर्ण- अनुराग बाजपेई, रजत- प्रेम शंकर मिश्रा, कांस्य- मिथलेश। महिला- स्वर्ण- ममता सिंह, रजत- रत्ना सिंह, कांस्य- डा. सुधा बाजपेई।

200 मीटर : बालिका अण्डर-20 : स्वर्ण- अनुभवी, रजत- शगुन कुमारी, कांस्य- प्रगति भारती।अण्डर-35 : स्वर्ण- रोहित शर्मा, रजत- यश कुमार, कांस्य- धीरेंद्र कुमार।

महिला अण्डर-35 : स्वर्ण- समन फात्मा, रजत- कंचन सिंह, कांस्य- प्रीति भारती। पुरुष 50 वर्ष : स्वर्ण- प्रेम शंकर मिश्रा, रजत- पंकज चौधरी, कांस्य- रबाब हैदर।

400 मीटर : पुरुष 50 वर्ष : स्वर्ण- अनिल मिश्रा।35 वर्ष से ऊपर पुरुष : स्वर्ण- समरेश पति त्रिपाठी, रजत- रितेश यादव। पुरुष 45 से ऊपर : स्वर्ण- अर्जुन साहू।

60 मीटर बालक अण्डर-15 : स्वर्ण- अनुभव, रजत- ईशान, कांस्य- शौर्य। बालिका अण्डर-15 : स्वर्ण- गार्गी शुक्ला, रजत- रिया शर्मा, कांस्य- प्रगति भारती। अण्डर-10 बालक- स्वर्ण- देवांश धीमान, रजत- अमय बाजपेई, कांस्य- आदित्य शर्मा। बालिका : स्वर्ण- माही, रजत- वाणी, कांस्य- अन्वी मिश्रा।

Related Articles

Back to top button