शहनाज गिल ने गाया ये गाना, तो फैंस के आए ऐसे रिएक्शन

जुबिली न्यूज डेस्क

शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी। वह अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं, जिन पर फैंस खुब प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर शहनाज ने एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह गाना गाते नजर आ रही हैं।

शहनाज ने गाया ये गाना

बता दे कि शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ का गाना ‘तारों के शहर…’ गाती नजर आ रही हैं। शहनाज पूरी तरह मगन होकर गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अपना यह वीडियो साझा करते हुए शहनाज ने कैप्शन में फाइव स्टार बनाए हैं।

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने 2024 से पहले का प्‍लान, विधायकों को सौंपा ये बड़ा टॉस्‍क  

बता दें कि शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की मिकी माउस प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

‘नेहा कक्कड़ से तो बहुत ही अच्छा गाया

शहनाज के इस पोस्ट पर फैंस खुब कमेंट्स कर रहे है। हर कोई शहनाज की आवाज का दीवाना बन गया है। यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट करके शहनाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हम जो कुछ भी करते हैं, उससे जब सच में प्रेरित होते हैं तो भूख, प्यास, नींद सब भूल जाते हैं।

चमत्कार होने लगता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शहनाज तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी खुशियां और सिंगिंग हमारे लिए सुकून है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘नेहा कक्कड़ से तो बहुत ही अच्छा गाया।’ वहीं शहनाज को हमेसा अपने फैंस का प्यार मिलता रहता है।

ये भी पढ़ें-टिकटॉक स्टार की मौत से पहले क्या हुआ? चश्मदीद ने खोला राज

Related Articles

Back to top button