लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

जुबिली न्यूज डेस्क

मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लता मंगेशकर फिलहाल 92 साल की हैं। उनके उम्र को देखते हुए ही उन्हें भर्ती कराने का फैसला लिया गया।

लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनके अस्पताल में एडमिट होने की बात को कंफर्म किया है। वहीं उनके फैंस के लिए राहत की बात ये है कि लता मंगेशकर में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं। हालांकि उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : पिछले पांच साल में यूपी, पंजाब में क्या रहा रोजगार का हाल?

यह भी पढ़ें : सचिन को BCCI में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, शाह ने दिए संकेत

यह भी पढ़ें : कोरोना : दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने के आदेश

लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वरकोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

लता मंगेशकर भारत रत्न से सम्मानित गायिका है। वर्ष 2019 में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेस्ट इंफ़ेक्शन था।

यह भी पढ़ें : कोरोना : भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1.68 लाख नए मामले, 277 मौतें

यह भी पढ़ें :  Opinion Poll: BJP फिर UP में सत्ता हासिल करने में कामयाब रहेगी या SP पलट देगी बाजी?

महाराष्ट्र और वहां की राजधानी मुंबई की स्थिति चिंताजनक है। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। इसमें से 13,648 मामले सिर्फ मुंबई में मिले थे। वहां 5 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई।

यह भी पढ़ें :  मूंछ की लड़ाई तो जीत गया सिपाही

यह भी पढ़ें :  सोनू सूद की बहन मलविका ने थामा कांग्रेस का दामन

यह भी पढ़ें :  कोरोना टेस्टिंग को लेकर ICMR की क्या है नई एडवाइजरी

Related Articles

Back to top button