कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी फहरा रही थीं झंडा और फिर…देखें वीडियो

जुबिली न्यूज डेस्क

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे।

पार्टी हेडक्वार्टर में सोनिया गांधी ने जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा नीचे गिर गया। हालांकि, झंडा जमीन पर नहीं बल्कि सोनिया गांधी के हाथ में आ गिरा। इसके बाद में बिना झंडा फहराए ही राष्ट्रगान गाया गया।

यह भी पढ़ें : ‘परिवार के लिए करियर कुर्बान करती हैं पत्नियां, कमाई के बाद भी मिले गुजारा भत्ता’

यह भी पढ़ें : लुधियाना ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जर्मनी में गिरफ्तार, कई और शहर थे निशाने पर

यह भी पढ़ें :  बीजेपी सांसद ने कहा-सरपंच 15 लाख तक भ्रष्टाचार करे तो शिकायत मत करो

खबरों के अनुसार, झंडा फहराए जाने की कवायद जारी रही। पोल पर चढऩे की दो बार नाकाम कोशिश भी की गई। इसके बाद दूसरा छोटा पोल लाया गया और फिर सीढ़ी लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद पोल पर झंडा लगाया जा सका और सोनिया गांधी ने फिर से झंडा फहराया।

हालांकि, इससे पहले ही सोनिया गांधी, पवन बंसल और केसी वेणुगोपाल ने मिलकर पार्टी के झंडे को कुछ देर के लिए हाथ में पकड़ा।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर के भी स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश में लोकतंत्र की स्थापना की।

मालूम हो कि 28 दिसंबर, 1885 को मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इक्कठा हुए थे। ये राजनीतिक एकता एक संगठग के रूप में बदल गई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यूसी बनर्जी थे।

यह भी पढ़ें :  विवादास्पद धर्म संसद को लेकर एससी के वकीलों ने CJI से क्या अपील की?

यह भी पढ़ें :  महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद घिरे धर्मगुरु, केस दर्ज

यह भी पढ़ें :   ABP-C Voter Survey: पंजाब में किसकी बनेगी सरकार?

Related Articles

Back to top button