मोदी की नई TEAM तैयार, कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। मोदी सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी बुधवार को होगा। जानकारी के मुताबिक शाम छह बजे नये मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।

मोदी सरकार के इस मंत्रिमंडल को लेकर कई दिनों चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बार युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 83 सदस्य हो सकते हैं।

वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 30 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। मोदी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार कल होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार में कई युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

मोद सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इस विस्तार के बाद केंद्र सरकार में 25 ओबीसी मंत्री होंगे, जो सबसे छोटे और सबसे वंचित समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की प्रधानमंत्री की इच्छा का प्रमाण है।

इसके साथ ये भारत के इतिहास का सबसे युवा मंत्रिमंडल हो जाएगा। मंत्रिमंडल की औसत आयु काफी कम हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को भी जगह दी जायेगी।

यह भी पढ़ें : यूपी : पिता ने गर्लफ्रेंड से बात करने से किया मना तो बेटे ने कर दी हत्या

 यह भी पढ़ें :  राहुल पर भड़के फिल्ममेकर ने कहा- आतंकी संगठन भी देश का इतना नुकसान…

इस मंत्रीमंडल में प्रोफेशनल, मेनेजमेंट, एमबीए पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को शामिल किया जा रहा है। इस बार यादव, कुर्मी, जाट, क़हार, पासी, कोरी, लोधी आदि समाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिल सकता है। जानकारी मिल रही है कि सरकार ने शपथ ग्रहण को लेकर राष्ट्रपति भवन को दी गई जानकारी दी।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में पार्टी के बड़े नेता नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को  मोदी सरकार में मंत्री बनाने की तैयारी है। इन लोगों को दिल्ली भी बुला लिया गया है।

बिहार

  • दो से तीन मंत्री शामिल होंगे
  • बीजेपी- सुशील मोदी
  • जेडीयू से RCP सिंह
  • और एलजेपी से पशुपती पारस

महाराष्ट्र

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • नारायण राणे
  • हिना ग़ावित
  • रणजीत नाइक निम्बलकर

उत्तर प्रदेश

  • तीन संचार मंत्री शामिल किए जाएंगे
  • अपना दल से अनुप्रिया पटेल

मध्य प्रदेश

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राकेश सिंह

राजस्थान

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है
  • जम्मू-कश्मीर – एक मंत्री बनाया जा सकता है
  • लद्धाख- एक मंत्री शामिल हो सकता है

असम

  • एक से दो मंत्री शामिल
  • सोनोवाल

पश्चिम बंगाल

  • शान्तनु ठाकुर
  • निशीथ प्रामाणिक

ओडिशा

  • एक मंत्री

मंत्रिमंडल में अतिरिक्त प्रभार वाले नौ मंत्री अतिरिक्त मंत्रालय छोड़ सकते हैं

  • डॉ हर्षवर्धन
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • रविशंकर प्रसाद
  • स्मृति ईरानी
  •  हरदीप सिंह पुरी
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • नितिन गडकरी
  • प्रकाश जावड़ेकर
  • पीयूष गोयल

कई कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल होने से पहले कुछ राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर हुआ है और तीन नयी नियुक्ति की बात भी सामने आ रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button