CM शिवराज ने की मां नर्मदा की पूजा, कन्या पूजन के साथ भोज

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल। नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक धार्मिक एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर मां नर्मदा की पूजा- अर्चना की।

उन्होंने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख- समृद्धि की कामना की। पंडित उमेश द्विवेदी, पंडित उत्तम प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी ने उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई।

ये भी पढ़े: बीजेपी का नया नाम बन गया है ‘भयंकर जनलूट पार्टी’: रणदीप

ये भी पढ़े: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने किया यूपी विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा

ये भी पढ़े: तो क्या इस साल कंपनियां बढ़ा सकती हैं वेतन

नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्नीक मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पूजा- अर्चना उपरान्त 108 कन्याओं का पूजन किया। कन्या पूजन के बाद कन्या भोज हुआ। मुख्यमंत्री ने कन्याओं को भोजन भी परोसा।

ये भी पढ़े: भोपाल में 7 मार्च से होगा ‘चरखा खादी मेला’

नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन मां नर्मदा मंदिर द्वारा आयोजित विशाल भण्डारा समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने साधू- संतो का शाल- श्रीफल से सम्मान भी किया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, सांसद हिमाद्री सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: नए थीम सांग के साथ सपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, कई नेता हुए पार्टी में शामिल

ये भी पढ़े: दुबई से पति ने भेजा पत्र, पढ़ते ही पत्नी क्यों पहुंची पुलिस के पास

Related Articles

Back to top button