घर में फेंक देता था अश्लील पर्चे, पकड़ में आया तो खुला राज

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कानपुर। बेशर्मी की हदें पार करने वाला कानपुर का शोहदा यहां से करीब 450 किमी दूर महराजगंज में दबोच लिया गया। वह कानपुर से महराजगंज के बृजमनगंज जाकर लड़की को बदनाम करने वाले पर्चे फेंक कर भाग आता था। उसके बाद फोन पर उसके परिवार को धमकाता भी था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर ले रखा था। गुरुवार को वह फिर पर्चे फेंकने जा रहा था, जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: FIR दर्ज होने के बाद ग्रेटा थनबर्ग बोलीं- हमेशा किसानों के साथ

ये भी पढ़े: जब सिंधिया पर दिग्विजय ने कहा-वाह जी महाराज वाह…

यूपी की महराजगंज पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी की रात बृजमनगंज इलाके में लोगों को फेंके गए अश्लील पर्चे मिले। इसमें कस्बे की एक लड़की की फोटो थी। साथ ही तमाम अश्लील बातें लिखी गई थीं। पर्चों में लड़की व उसके परिजनों के नाम व नंबर भी लिखे थे। सिरफिरे ने परिजनों को धमकी देते हुए पुलिस को भी चुनौती दी थी। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की।

ये भी पढ़े:INDvENG : तो इस वजह से अहम है सीरीज

ये भी पढ़े: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को दिया नया नाम

कोल्हुई व बृजमनगंज थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सर्विलांस सेल से मदद ली तो लोकेशन कानपुर की मिली। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन मॉनीटर करते हुए दबिश की तैयारी कर रही थी।

गुरुवार सुबह उसकी लोकेशन बदली। वह कानपुर से महराजगंज की ओर बढ़ रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर कोल्हुई मोड़ पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंशुमान उर्फ शुभम, निवासी सुजानपुर, थाना चकेरी, कानपुर बताया है।

पुलिस के मुताबिक अंशुमान ने सोशल साइट के माध्यम से कई लड़कियों को फंसाने का जुर्म कबूला है। उसने बताया कि वह लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करता है। उसे ऑनलाइन ही महराजगंज की लड़की का नंबर मिला था। उसके जरिये संपर्क में आया। पहले भी वह पर्चे फेंक गया था। दोबारा भी इसी नीयत से आ रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पकड़ लिया।

ये भी पढ़े:यूपी में पंचायत चुनाव की तिथि का एलान, 17 मार्च तक तैयारी होगी आरक्षण लिस्‍ट

ये भी पढ़े: राज्य सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए चिंतित-शिवराज

Related Articles

Back to top button