शारदीय नवरात्रि : पूजा के लिए देखें सामग्री की पूरी लिस्ट

जुबिली न्यूज डेस्क

शारदीय नवरात्रि शुरु होनेे में सिर्फ दो दिन बचे हैं। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का आगाज हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरु हो गई है। इस पर्व का हर किसी को इंतजार रहता है। हर घर में माता को खुश करने के लिए पूजा-पाठ हवन किया जाता। जब तक माता रानी घर में विराजती हैें एक ही अलग ही माहौल होता है।

मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तजन इन नौ दिनों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और माता की आराधना में समय बिताते हैं। यदि इस नवरात्रि पर आप भी कलश स्थापना के साथ पूजन के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट।

पूजन के लिए सामग्री

नवरात्र में पूजा-अर्चना के लिए जो सामग्री लगती उनमें लाल चुनरी, चौकी, चौकी के लिए लाल कपड़ा, नारियल, दुर्गासप्तशती किताब, कलश, आम के पत्ते, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी/ तेल, लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती, धूप, अगरबत्ती, माचिस, साफ चावल, कुमकुम, फूल, फूलों का हार, चालीसा व आरती की किताब, देवी की प्रतिमा या फोटो, पान, सुपारी, लाल झंडा, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, उपले, कलावा, मेवे और फल-फूल।

हवन सामग्री

हवन कुंड, आम की लकड़ी, लोबान, गुगल, लौंग का जौड़ा, कमल गट्टा, सुपारी, कपूर, काले तिल, पांच मेवा, घी, चावल, जौ, धूप।

यह भी पढ़ें :  रिहाई के बाद महबूबा मुफ्ती का क्या ऐलान किया?

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : सीएम और गर्वनर के बीच बढ़ी तनातनी

यह भी पढ़ें :  बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ये क्या किया ! 

कितने दिनों तक विराजेंगी मां

17 अक्टूबर: प्रतिपदा घटस्थापना
18 अक्टूबर: द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्टूबर: तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा
20 अक्टूबर: चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा
21 अक्टूबर: पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
22 अक्टूबर: षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
23 अक्टूबर: सप्तमी मां कालरात्रि पूजा
24 अक्टूबर: अष्टमी मां महागौरी दुर्गा महा नवमी पूजा दुर्गा महा अष्टमी पूजा
25 अक्टूबर: नवमी मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारण विजय दशमी

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन को लेकर कब मिलेगी अच्छी खबर?

यह भी पढ़ें :  बहुत समय बाद एक साथ आए फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज

Related Articles

Back to top button