मुंबई आने पर कंगना ने दिया किसको चैलेंज

जुबिली न्यूज़ डेस्क

अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक भी फिर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर डाली। इसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स की नाराजगी जाहिर की। अब उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत को ट्वीट कर करारा जवाब दिया है।

इस बीच एक नए में कंगना ने ये ऐलान किया है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। 9 सिंतबर को कंगना मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। इसलिए अब मैंने फैसला लिया है कि मैं जल्द मुंबई आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई लैंड करुंगी उसका टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

 

 

कंगना के इस ट्वीट के बाद ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें ‘शेरनी’ और ‘क्वीन’ कहकर लोग बुला रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस नहीं आने को कहा है। मुंबई की सड़कों पर आजादी से जुड़े भित्‍त चित्र देखे जाने के बाद अब खुली धमकी मुंबई अब पीओके की तरह फील क्यों कर रहा है?’

अब कंगना का ये बयान विवादों में घिर गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई नेता एक्ट्रेस के बयान को शर्मनाक बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो उन से माफी मांगने तक को कह दिया है।वहीं सोनू सूद और रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स ने भी कंगना को आईना दिखाने की कोशिश की है।

कंगना का ये बयान उस समय आया जब संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा था और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका इस तरह की बातें करना ‘शर्मनाक’ है।

राउत ने लिखा, ‘हम कंगना से विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई न आएं। ये मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button