विनेश खेल रत्न की दौड़ में

जुबिली स्पेशल डेस्क

भारतीय टीम के उपकप्तान सुरेश रैना और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाड़ी राजीव गांधी खेल रत्न की दौड़ में शामिल है। इसके साथ ही रोहित शर्मा को अगर यह अवॉर्ड मिल जाता है तो वो चौथे क्रिकेटर बन जाएगे जिन्हें यह पुरस्कार मिलेगा।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को यह सम्मान मिल चुका है। पुरस्कार चयन समिति ने रोहित शर्मा के आलावा विनेश फोगाट के अलावा टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पैरालिंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश की गई है।

विराट कोहली के बाद अगर किसी क्रिकेटर का दबदबा मौजूदा समय में देखने को मिल रहा है तो वो रोहित शर्मा है। उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 648 रन बनाकर सबको चौंका डाला था। मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा को देखा जाता है।

ये भी पढ़े :  इस ग्रुप को मिला IPL का टाइटल स्पॉन्सर

ये भी पढ़े : माही के बाद रैना ने भी लिया संन्यास

ये भी पढ़े :बड़ी खबर : धोनी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

दूसरी ओर अगर विनेश की बात की जाये तो उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। विनेश 2019 विश्व कप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। मनिका टेबल टेनिस की दुनिया में जाना माना चेहरा है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह 2018 एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़े : क्या माही को BCCI नहीं दे सकता था शानदार विदाई

ये भी पढ़े : ऐसा था चेतन चौहान का सफर…

ये भी पढ़े : धोनी को लेकर एन श्रीनिवासन का बड़ा खुलासा

हालांकि उन्हें अभी तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करना बाकी है। खेल रत्न के अलावा समिति द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार,ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के नामों की घोषणा होना अभी बाकी है। बता दें कि खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को ये अवॉर्ड दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button