भारतीय संसद या ‘धनकुबेरों का क्लब’? लोकसभा से ₹69 करोड़ ज्यादा अमीर हैं राज्यसभा सांसद; देखें आंकड़े

भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानी संसद में जनता की आवाज के साथ-साथ अब धनदौलत के आंकड़े भी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय संसद की एक ऐसी हकीकत सामने रखी है, जो सोचने पर मजबूर करती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश की संसद में करोड़पतियों की संख्या सिर्फ बढ़ ही नहीं रही है, बल्कि औसत संपत्ति के मामले में राज्यसभा (Rajya Sabha) के सांसद, लोकसभा (Lok Sabha) के मुकाबले करीब ढाई गुना ज्यादा मालदार हैं। दोनों सदनों के सांसदों की औसत संपत्ति में करीब 69 करोड़ रुपये का एक बड़ा फासला है।
दोनों सदनों की ‘अमीरी’ का तुलनात्मक विश्लेषण
संसद के दोनों सदनों में कुल संपत्ति और औसत का अंतर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की नीति तय करने वाले कितने रसूखदार हैं…
| सदन का नाम | सांसदों की कुल/औसत संपत्ति | करोड़पति सांसदों का प्रतिशत |
| राज्यसभा (226 वर्तमान सांसद) | कुल: ₹26,047 करोड़ | औसत: ₹115.25 करोड़ | करीब 89% सांसद (206 करोड़पति) |
| लोकसभा (2024 में चुने गए 543) |
लोकसभा का ‘करोड़पति ग्राफ’: 15 साल में 35% का उछाल
लोकसभा में अब बिना करोड़ों की संपत्ति के संसद पहुंचना लगभग नामुमकिन होता जा रहा है। पिछले चार चुनावों के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं:
- 2009: सिर्फ 58% सांसद करोड़पति थे।
- 2014: यह आंकड़ा बढ़कर 82% हो गया।
- 2019: करोड़पति सांसदों की संख्या 88% पर पहुंची।
- 2024: रिकॉर्ड 93% सांसद करोड़पति हैं (543 में से 504)।
100% करोड़पति रिकॉर्ड वाली पार्टियां: टीडीपी, जेडीयू, शिवसेना (यूबीटी), शिवसेना, लोजपा (रामविलास), आरएलडी, आम आदमी पार्टी, आईयूएमएल और एनसीपी के लोकसभा में जीतने वाले सभी उम्मीदवार 100% करोड़पति हैं।
पार्टी वाइज गणित: राज्यसभा और लोकसभा में कौन सबसे अमीर?
दोनों सदनों में क्षेत्रीय दलों के सांसदों की औसत संपत्ति राष्ट्रीय दलों के मुकाबले काफी ज्यादा देखी गई है:
राज्यसभा में शीर्ष औसत संपत्ति:
- BRS (बीआरएस): 3 सांसदों की औसत संपत्ति 1841.39 करोड़ रुपये है।
- समाजवादी पार्टी: सांसदों की औसत संपत्ति 399.71 करोड़ रुपये।
- TDP (टीडीपी): सांसदों की औसत संपत्ति 251.95 करोड़ रुपये। (नोट: भाजपा के राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹76.46 करोड़ और कांग्रेस की ₹130.37 करोड़ है।)
लोकसभा में शीर्ष औसत संपत्ति:
- TDP (टीडीपी): 16 सांसदों के साथ औसत संपत्ति 442.26 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है।
- भाजपा: 240 सांसदों की औसत संपत्ति 50.04 करोड़ रुपये है।
- कांग्रेस: 99 सांसदों की औसत संपत्ति 22.93 करोड़ रुपये है।
संसद के सबसे बड़े ‘धनकुबेर’: ये हैं टॉप-3 अमीर सांसद
जब बात देश के सबसे अमीर सांसदों की आती है, तो आंध्र प्रदेश के नेताओं का दबदबा साफ दिखाई देता है:
लोकसभा के टॉप-3 अमीर
- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (TDP): कुल घोषित संपत्ति 5,705 करोड़ रुपये से अधिक (देश के सबसे अमीर लोकसभा सांसद)।
- कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (BJP): कुल संपत्ति 4,568 करोड़ रुपये से ज्यादा।
- नवीन जिंदल (BJP): कुल संपत्ति 1,241 करोड़ रुपये से अधिक।
राज्यसभा के टॉप-3 अमीर:
- डॉ. बंदी पार्थ सारथी (BRS): कुल घोषित संपत्ति 5,300 करोड़ रुपये से अधिक।
- राजिंदर गुप्ता (BJP): कुल संपत्ति 5,053 करोड़ रुपये (हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल)।
- अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी (YSRCP): कुल घोषित संपत्ति 2,577 करोड़ रुपये से अधिक।


