विकास दुबे ने उज्जैन में किया आत्मसमर्पण

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। यहां मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को पकड़ा हैं।बताया जा रहा है कि वो उज्जैन के महाकाल दर्शन करने जा रहा था। इस बीच उसने दर्शन के लिए पर्ची भी कटा रखी थी।खबर है कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के थाने में  विकास दुबे ने स्थानीय पुलिस को सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे थाने में लेकर आई है। इसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

विकास दुबे में प्लान के तहत खुद करवाई अपनी शिनाख्त करवाई है। इस गिरफ़्तारी में यूपी एसटीएफ की टीम का कोई इंवलमेट नहीं हैं मध्यप्रदेश में मंदिर में जाकर पर्ची करवाई दर्शन किए और अपनी पहचान बताई। इसके बाद वहां की लोकल पुलिस ने पकड़ा है। किसी अपराधी के मंदिर में सरेंडर करने की ये पहली घटना है।

मंदिर के बाहर चिल्लाया मैं हूं विकास दुबे

सूत्रों के अनुसार उसने मंदिर के पुजारी को बताया और चिल्लाकर कहा मैं हूँ विकास दुबे। इस मामलें में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बता दें कि कानपुर कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के कई करीबी एक-एक कर मारे जा रहे है। आठ पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में आरोपी विकास दुबे के दो और करीबी साथियों को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को मार गिराया।

कानपुर में एसटीएफ दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे प्रभात मिश्रा उर्फ़ कार्तिकेय को पुलिस ने ढेर किया। इसके अलावा  इटावा में पुलिस ने उसके तीसरे साथ प्रवीण उर्फ़ बव्वन दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

Related Articles

Back to top button