चाचा को गोलियों से भूना, चाची को घसीटकर पीटा और मार दी गोली

न्यूज़ डेस्क

अलीगढ़। मामूली बात को लेकर भतीजों ने चाचा को गोलियों से भून दिया, जबकि बचाव में आई चाची की घसीटते हुए पिटाई किया। इसके बाद उनके माथे में गोली मारकर फरार हो गए। घायल चाची को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यूपी के कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के नंदे नगला, मोहनपुर निवासी वेद प्रकाश राजपूत (35) पुत्र अर्जुन सिंह कोल तहसील में सिविल बार के अधिवक्ता थे। पांच भाई- बहनों में सबसे छोटे थे। पिछले कई सालों से नगला तिकोना स्थित कर्पूरी नगर में मकान बनाकर मां शांति देवी व बच्चों के साथ रहते थे।

ये भी पढ़े: ज़िन्दा रहे तो वतन मुबारक

ये भी पढ़े: सुहागरात पर अचानक कमरे से गायब हुई दुल्हन, बयान में किया ये खुलासा

पैतृक मकान बेगमबाग, क्वार्सी में है, जिसके बंटवारे व 40 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर वेदप्रकाश का बड़े भाई व राशन डीलर देवेंद्र सिंह से विवाद था। परिजनों की मानें तो एक महीने पहले इस विवाद का निपटारा भी हो चुका है।

सुबह करीब दस बजे देवेंद्र के बेटे हिमांशु व कमल बाइक से वेदप्रकाश के घर पहुंचे। जहां उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में दोनों भतीजों ने चाचा के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पति को बचाने पहुंची चाची कविता को भी आरोपियों ने घसीटकर पीटा फिर पिस्टल से गोली चला दी। गोली माथे में लगने पर वह लहूलुहान हो गईं। हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। वारदात के बाद खलबली मच गई।

ये भी पढ़े: DJ की आवाज सुनकर बिदका घोड़ा, दूल्हे संग बारातियों की हुई ऐसी हालत

https://youtu.be/PCERBogDHx0

Related Articles

Back to top button