योगी सरकार का नया फरमान, अब इस गाड़ी से चलेंगे मुलायम

न्‍यूज डेस्‍क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गाड़ी अब बदली जाएगी। मुलायम सिंह यादव को राज्य संपत्ति विभाग से मर्सिडीज एसयूवी मिली हुई थी। लेकिन अब उसमें तकनीकी दिक्कत आने के बाद सर्विस स्टेशन में 26 लाख रुपये का बजट बन रहा है, जिसको लेकर कार की सर्विस कराने के लिए राज्य संपत्ति और सुरक्षा शाखा एक दूसरे को पत्र लिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों विभागों के पास मुलायम सिंह यादव की गाड़ी की सर्विस कराने का बजट नहीं है। जिसके कारण अब उनकी गाड़ी को बदला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को अब टोयोटा प्राडो मुहैया करवाई जा सकती है।

टोयोटा प्राडो

बताते चलें कि इससे पहले राज्य संपत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट का बंगला को खाली करा लिया था। लंबे समय से समय यह बंगला सपा के कब्जे में था। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और सचिव शिवपाल सिंह यादव हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई समाजवादी नेता ट्रस्ट के सदस्य हैं।

 

Related Articles

Back to top button