गाँधी परिवार के करीबी बीजेपी में होंगे शामिल

न्यूज़ डेस्क

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वो गांधी परिवार को करीबी माने जाते रहे है। संजय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। वो अमेठी के राज परिवार से आते है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन बीजेपी लहर में वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। इसके अलावा उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह ने अमेठी से बीजेपी की सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनी थी। इसके अलावा उनकी दूसरी पत्नी अनीता सिंह भी बीजेपी में शामिल हो सकती है।

संजय ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नाराज हो गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा था। इसके चलते सुल्तानपुर सीट से उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ी थी, लेकिन वो जीत नहीं सकीं। हालांकि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह मौजूदा समय में अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं।

बता दें कि उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन राममंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी।

संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन सतीष शर्मा को हराकर सासंद बने थे। इसके बाद वो बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। राहुल गांधी के कांग्रेस में एंट्री करने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की थी। लोकसभा चुनाव 2009 में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से दोबारा सांसद चुने गए थे।

Related Articles

Back to top button