राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप में चमका यूपी

लखनऊ। यूपी के खिलाडिय़ों ने राजकोट (गुजरात) में चल रही 36वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते। सुधीर शर्मा ने बाबत बताया कि प्रतियोगिता में यूपी के खिलाडिय़ों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। ऐसे में आने वाले समय में और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

रजत पदक विजेता अंकित यादव (बालक ग्रुप थर्ड, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक), अनुराग आर.सिंह (बालक ग्रुप फस्ट, 400 मी.फ्री स्टाइल), दिशा भंडारी (बालिका ग्रुप फस्ट, 100 मी.बटरफ्लाई स्ट्रोक), अणर्व त्यागी (बालक ग्रुप फोर्थ, 200 मी.व्यक्तिगत मेडले) और अंकित यादव (बालक ग्रुप थर्ड, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) रहे।

वहीं अनुराग आर.सिंह (बालक ग्रुप फस्ट, 200 मी.फ्री स्टाइल), सूरज चौहान (बालक ग्रुप थर्ड, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) और अंकित पुनिया (बालक ग्रुप फस्ट, हाई बोर्ड डाइविंग) ने कांस्य पदक जीते।

Related Articles

Back to top button