पेट्रोल-डीजल की क्या है नई कीमत?

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। भारतीय तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह इस बार भी पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी कर दिए है। हालांकि देश में करीब एक साल से तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन राज्यों में बदलाव अक्सर देखने को मिलता है क्योंकि टैक्स के कारण यहां पर पेट्रोल डीजल का प्राइस बदलता रहता है।

अगर आप भी पेट्रोल और डीजल खरीदने की सोच रहे हैं तो नई दरे आपको एक बार चेक कर लेना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर आज (मंगलवार), 9 मई को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 92.76 लीटर है.
  • चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 94.27 रुपये लीटर है.

                  शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • लखनऊ ₹96.57                         ₹89.76
  • मेरठ ₹96.43                              ₹89.49
  • मुरादाबाद ₹96.86                      ₹90.21
  • नोएडा ₹96.58                            ₹89.93
  • गोरखपुर ₹96.99                         ₹90.24
  • गया ₹108.50                              ₹94.95
  • दरभंगा ₹107.91                          ₹94.48
  • जहानाबाद ₹108.21                    ₹94.96
  • बेगूसराय ₹106.95                      ₹93.74
  • पटना ₹107.54                           ₹94.21

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

  • आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है
  • इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं
  • बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं

बता दे कि इन दिनों आम जनतों एलपीजी सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर परेशान थी इस मुद्दे पर सरकार चौतरफा घिरी हुई है। विपक्ष जमकर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रह है।

देश में महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल है। आम-आदमी सबसे ज्यादा परेशान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से है। पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना चुकी थी जबकि गैस के दामों में बढ़ोत्तरी लगातार देखने को मिल रही है।

इसके अलावा पिछले छह महीनों में खाद्य तेलों की कीमत भी दोगुनी हो गई है। इसके अलावा दूध, एलपीजी सिलेंडर, दालों की बढ़ी क़ीमतों ने भी आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी है।

Related Articles

Back to top button