Sub junior national hockey:हरियाणा को हराकर UP खिताबी जंग में,फाइनल में होगी झारखंड से टक्कर

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम ने 12वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में हरियाणा को 8-0 से हराकर खिताबी जंग में प्रवेश कर लिया है। उत्तर प्रदेश का फाइनल में मुकाबला झारखंड से होगा जिसने दूसरे सेमीफाइन में उड़ीसा को हराया है।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा हॉकी पर आसान जीत दर्ज की। उत्तर प्ररदेश की तरफ से कप्तान मनोज यादव (13वें 14वें, 34वें, 36वें मिनट) ने चार गोल कर सबको हतप्रभ कर दिया जब कि अजीत यादव (26वें, 49वें मिनट) और मोहम्मद जैद खान (37वें, 55वें) ने दो दो गोल किया गोल करके UP की मदद की।

प्रदेश हॉकी ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी के बीच फाइनल 15 मई रविवार को शाम चार बजे से खेला जायेगा।

photo HockeyIndia

इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड की टक्कर हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा से थी। ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा है। हॉकी झारखंड ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा को शूटआउट में 3-1 से हराया, जिसके बाद नियम 60 वें मिनट के अंत में स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। संजीत तिर्की (&8वें मिनट ) ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को बढ़त दिलाई, जो कि अल्पकालिक था क्योंकि अभिषेक तिग्गा ( 9वें मिनट) ने एक मिनट बाद विजेता टीम के लिए बराबरी की।

शूट-आउट में, रोहित तिर्की, असीम एक्का और अभिषेक तिग्गा ने हॉकी झारखंड के लिए अपने मौके बदले। जबकि हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शूटआउट से एकमात्र गोल कप्तान अर्बिन टोप्पो ने किया।  उत्तर प्रदेश हॉकी ने अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में हॉकी पंजाब को 6-1 से हराया।

गत चैंपियन हॉकी झारखंड अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 4-2 से रोमांचक जीत दर्ज की है. हॉकी झारखंड के कोच अनु राहुल मिंज ने कहा, यह हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के खिलाफ एक कठिन सेमीफाइनल होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे बहुत मजबूत टीम हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और फाइनल में पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

Related Articles

Back to top button